जयपुर के पॉश इलाकों में बीयर बार की आड़ में अवैध डांस बार चल रहे हैं। अश्लील डांस कर रही बार गर्ल्स पर कस्टमर नोट उड़ाते हैं। रशियन कॉल गर्ल्स बुलाई जाती हैं, जिनकी 7 से 18 हजार रुपए तक बोली लगती है।
कभी ऐसे डांस बार मुंबई और दूसरी मेट्रो सिटीज में थे। वहां तो नोट उड़ाने और अश्लील डांस पर पाबंदी लग गई, लेकिन जयपुर के इन बार में रात 10 बजे के बाद हर हद पार हो जाती है।
अचानक बार में कुछ लड़कियां आती हैं। शराब पी रहे कस्टमर की टेबल के सामने डांस करने लगती हैं। इशारे से कस्टमर को अपने साथ डांस के लिए बुलाती हैं। नशे में धुत ग्राहक इन डांसर पर नोट उड़ाते हैं। गलत तरीके से छूते हैं।
कस्टमर की एक हां पर कोई भी लड़की अवेलेबल करा दी जाती है। डील घंटे या पूरी रात के हिसाब से होती है। डील होने के बाद बार के ऊपर बने होटल के कमरे में लड़की पहुंचा दी जाती है।
