पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। श्रेयस अय्यर IPL के रनचेज में शतक लगाने वाले चौथे कप्तान बने। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 7 हजार रन भी पूरे किए। शमी ने प्रियांश आर्या को आउट कर IPL में छठी बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया।
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मैच के दौरान कुछ फैंस ने चीयरलीडर से बदसलूकी की। शिकायत के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन फैंस को फटकार लगाई और कारवाई की चेतावनी भी दी। इसका वीडियो सोशल प्लेटफार्म X पर पोस्ट हुआ।
20 सेकंड के वीडियो में कुछ फैंस चीयरलीडर को परेशान कर रहे हैं और चीयरलीडर फैंस को ऐसा नहीं करने के लिए कह रही है। एक महिला पुलिस कर्मी भी फैंस को डांट लगाती दिख रही है। वीडियो देखिए…
1. पंजाब लगातार 6 मैच हारने के बाद जीती
IPL में पंजाब किंग्स की सबसे लंबी हार का सिलसिला 2015 में 7 मैचों का रहा था। 2026 में टीम लगातार 6 मैच हार चुकी थी, लेकिन लखनऊ के खिलाफ जीत के साथ यह सिलसिला टूट गया। इससे पहले पंजाब को 2011, 2018 और 2020 में लगातार 5-5 हार मिली थीं।
साथ ही पंजाब का लखनऊ के खिलाफ दबदबा जारी रहा। टीम ने 2025 के बाद से लखनऊ के खिलाफ सभी 4 मुकाबले जीते हैं। लखनऊ में खेले गए पिछले 4 मैचों में यह पंजाब की तीसरी जीत भी रही।
