पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर काउंटिंग चल रही है। दोपहर 12 बजे तक 9 राउंड की गिनती पूरी हो गई। इसके आधार पर BJP के देबांग्शु 34 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं चुनाव से पीछे हटने वाले TMC के जहांगीर चौथे नंबर पर हैं। अभी तक की गिनती के मुताबिक उन्हें 2902 वोट मिले हैं।
फालता सीट पर कुल 21 राउंड की काउंटिंग होगी। यहां 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था। रीपोलिंग में वोटिंग करीब 2% बढ़ गई। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 88.13% मतदान हुआ। इससे पहले, 29 अप्रैल को इसी सीट पर 86.71% मतदान हुआ था।
फालता में मुकाबला TMC और भाजपा के बीच है। आधिकारिक तौर पर इस सीट के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने दोबारा मतदान से कुछ दिन पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।
हालांकि, उनकी ओर से ये बात लिखित में दिए जाने की सूचना नहीं है। रीपोलिंग के दौरान EVM में उनका नाम और सिंबल मौजूद था।
फालता में दोबारा वोटिंग क्यों हुई, क्या आरोप लगे थे
