पश्चिम बंगाल के कोलकाता में खुदीराम अनुशीलन केंद्र स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर TMC और भाजपा के बीच प्रदर्शन के बाद चुनाव आयोग ने स्ट्रॉन्ग रूम के पास भीड़ लगाने पर रोक लगा दी है।
दरअसल TMC ने गुरुवार रात चुनाव अधिकारियों पर बिना सूचना दिए EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने, EVM से छेड़छाड़ और वहां संदिग्ध लोग मौजूद होने के आरोप लगाए थे।
TMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर कर लिखा था- चुनाव आयोग के अधिकारी भाजपा के लोगों के साथ बैलट बॉक्स खोलने की कोशिश कर रहे हैं।
चुनाव आयोग ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि पोस्टल बैलेट की छंटाई हो रही थी। सभी EVM सुरक्षित हैं। 3 लेवल की सिक्योरिटी में यह नामुमकिन है। चुनाव आयोग ने हिंसा को रोकने के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है और CAPF की करीब 700 कंपनियां तैनात हैं।
