राज्यसभा चुनाव में महाराष्ट्र से शरद पवार महाविकास आघाड़ी के राज्य सभा उम्मीदवार हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और शिवसेना उद्धव गुट शरद पवार के नाम पर राजी हो गए हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की दूसरी सीट पर राज्य के स्थानीय उम्मीदवारों को राज्यसभा टिकट देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के पास एक ही राज्यसभा सीट है, जिस पर जीत मिल सकती है। इसके लिए एनसीपी, शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस के बीच होड़ मची हुई थी। हालांकि, अंत में शरद पवार के नाम पर सभी पार्टियां राजी हो गईं।
-ADVERTISEMENT-
राज्यसभा की सात सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख पांच मार्च है। चुनाव 16 मार्च को होंगे और मतों की गिनती भी उसी दिन होगी।
आदित्य ने किया था सीट पर दावा
सोमवार सुबह शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस दोनों ने इस सीट पर दावा पेश किया था और कहा था कि आंतरिक वार्ता जारी है। आदित्य ठाकरे ने 16 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए एमवीए में किसी भी तरह के गतिरोध से इनकार किया और कहा कि जीतने योग्य एकमात्र सीट उनकी पार्टी को मिलनी चाहिए, क्योंकि उसके पास संख्यात्मक बढ़त है।
