शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल केरवा डैम स्थित केरवा नर्सरी में प्रवेश से पहले आधार कार्ड जांच और कथित रूप से बजरंग दल के डर से अलग-अलग धर्म के युवक-युवती को एंट्री नहीं देने का मामला सामने आया है। यहां रोजाना सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन अब गेट पर पहचान पत्र की जांच के नाम पर नई व्यवस्था लागू की गई है।
मामले की पड़ताल के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया। रिपोर्टर युवक-युवती बनकर पहुंचे। युवक मुस्लिम और युवती हिंदू थी। प्रवेश द्वार पर टेबल-कुर्सी लगाकर बैठा कर्मचारी टिकट काट रहा था। आगे जो बातचीत हुई, उसने कई सवाल खड़े कर दिए।
