- टॉप न्यूज़
- राज्य-शहर
- IPL 2026
- भास्कर खास
- DB ओरिजिनल
- स्पोर्ट्स
- बॉलीवुड
- जॉब – एजुकेशन
- बिजनेस
- लाइफस्टाइल
- जीवन मंत्र
- वुमन
- देश
- विदेश
- राशिफल
- टेक – ऑटो
- फेक न्यूज एक्सपोज़
- ओपिनियन
- मधुरिमा
- मैगजीन
- यूटिलिटी
- लाइफ – साइंस
- मध्य प्रदेश
- उत्तरप्रदेश
- राजस्थान
- बिहार
Follow us on
2
नए अपडेट्स
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Actress Twisha Suicide Case: Husband Claims Normal Relations, First Dispute In April
LIVEएक्ट्रेस ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम जारी:भोपाल एम्स परिसर में फोर्स तैनात; बहन बोली- अंतिम संस्कार में पति-सास को शामिल नहीं होने देंगे
भोपाल5 मिनट पहल
भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली एम्स की 4 सदस्यीय टीम दोबारा पोस्टमॉर्टम कर रही है। भोपाल एम्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एम्स परिसर की मॉर्च्यूरी के आसपास फोर्स तैनात है।
ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने बताया- पोस्टमॉर्टम के बाद भदभदा श्मशान घाट में शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। बहन ने कहा- ट्विशा की सास और पति को श्मशान घाट में भटकने भी नहीं देंगे। वहीं पिता नवनिधि शर्मा ने कहा- केस जल्द CBI को ट्रांसफर किया जाए।
इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा केस को स्वत: संज्ञान लिया था। सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच इस केस की सुनवाई करेगी। ट्विशा के पति समर्थ को शनिवार को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने समर्थ की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है।
साथ ही उसका पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं। 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध मौत हुई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
भोपाल कोर्ट में सास गिरिबाला की जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन दायर किया गया है। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले की जांच CBI से कराने पर सहमति दे दी है।
दिल्ली एम्स की 4 सदस्यीय टीम दोबारा पोस्टमॉर्टम कर रही है। भोपाल एम्स में फोर्स तैनात।
पति 7 दिन की रिमांड पर, कहा- शादी के बाद दोनों के रिश्ते सामान्य थे
इधर, आरोपी पति समर्थ सिंह फिलहाल भोपाल पुलिस की 7 दिन की रिमांड पर है। दो घंटे पुलिस पूछताछ में समर्थ सिंह ने बताया कि शादी के बाद दोनों के रिश्ते सामान्य थे। 17 अप्रैल 2026 को ट्विशा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा।
अस्पताल से लौटने के बाद ट्विशा ने कहा था कि वह दिल्ली स्थित अपने घर जाना चाहती है। घरेलू जिंदगी नहीं जी सकती। उसी शाम वह फ्लाइट से दिल्ली और फिर नोएडा स्थित घर पहुंच गई। समर्थ ने बताया कि काफी समझाने के बाद 23 अप्रैल को ट्विशा अपनी मां, भाई के साथ भोपाल लौटी।
समर्थ ने बताया कि उसने 24 अप्रैल को बेंगलुरु जाने के टिकट पहले से बुक कर रखे थे। शुरुआत में ट्विशा इसके लिए तैयार थी। बाद में उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। कहा कि वह अपने भाई के पास नसीराबाद, अजमेर जाना चाहती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।
समर्थ ने यह भी कहा कि इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास बनी रही। ट्विशा अक्सर कहती थी कि वह ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी है। घरेलू जिंदगी उसके लिए नहीं है।
हालांकि, पुलिस का मानना है कि आरोपी खुद को बचाने के लिए भ्रामक जानकारी दे रहा है। पुलिस अब उससे घटना वाले दिन की परिस्थितियों और घटनाक्रम के बारे में विस्तार से पूछताछ कर रही है।
समर्थ ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल को ट्विशा ट्रेन से अपने भाई के पास अजमेर चली गई थी। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि ट्विशा केवल एक दिन अजमेर में रुकी और वहां से दिल्ली चली गई। समर्थ के बेंगलुरु से लौटने के बाद ट्विशा 30 अप्रैल को वापस भोपाल आ गई थी।
पार्लर से लौटने के बाद ट्विशा-समर्थ ने साथ में की थी वॉक
समर्थ ने पुलिस को बताया कि 12 मई की शाम करीब 6 बजे ट्विशा पार्लर से घर लौटी। इसके बाद शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक दोनों ने घर के सामने स्थित पार्क में वॉक की।
घर लौटने के बाद दोनों ने साथ में खाना खाया। कुछ देर घर के बाहर बैठे रहे। करीब 20-25 मिनट बाद दोनों रात लगभग 8:30 बजे कमरे में गए और टीवी देखने लगे।
समर्थ के अनुसार, करीब आधा घंटे बाद ट्विशा नीचे वाले कमरे में चली गई, जहां वह अपने माता-पिता से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान थकान के कारण मुझे नींद आ गई।
कुछ देर बाद मां गिरिबाला सिंह ने फोन कर बताया कि ट्विशा दिखाई नहीं दे रही। कॉल भी रिसीव नहीं कर रही।
