देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। केरल में यूडीएफ गठबंधन जीत के करीब है। जानिए चुनाव नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट।
10 साल यहां बुरी राजनीति हुई’
केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे | कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘हम इस प्रदेश की भलाई के लिए वे सब करने को तैयार हैं जो आवश्यक है। 10 वर्षों से सरकार की जो कमियां थीं हम उस पर काम करेंगे। हमारे युवा इस राज्य को छोड़कर दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। 10 साल यहां बुरी तरह की राजनीति हुई है इसलिए लोगों के मन में आया कि इस बार केरलम में सरकार बदलनी चाहिए। हम ईमानदारी से जनता के साथ संपर्क करते हुए काम करेंगे।’
