अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 20वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर कतर पर फिर हमला हुआ तो अमेरिका बड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा। उन्होंने साफ कहा कि कतर पर हमला अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ईरान ने कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट ‘रास लफान’ पर मिसाइल हमला किया, जिससे वहां आग लग गई और काफी नुकसान हुआ। इसके बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।
ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका को इस हमले की पहले से कोई जानकारी नहीं थी और कतर भी इसमें शामिल नहीं था। उनके मुताबिक, ईरान ने गलतफहमी में कतर को निशाना बनाया।
दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब इजराइल ने ईरान के पार्स गैस प्लांट पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने कतर पर हमला कर दिया, जिसके बाद कतर ने ईरान पर “रेड लाइन पार करने” का आरोप लगाया और उसके अधिकारियों को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया।
