इजराइल ने ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को निशाना बनाया है। यह दावा इजराइली मीडिया ने किया है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पता नहीं चल पाया है कि इस्माइल की मौत हुई है या नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली एयरस्ट्राइक में कितना नुकसान पहुंचा है, यह पता लगाया जा रहा है।
अमेरिका ने 2022 में इस्माइल पर साइबर हमलों और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाते हुए कई प्रतिबंध लगाए थे। उनका आरोप था कि वे ईरान की खुफिया गतिविधियों में अहम भूमिका निभाते हैं और कई विवादित ऑपरेशनों से जुड़े रहे हैं।
इससे पहले इजराइल ने सोमवार रात को ईरान के सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और बसीज कमांडर गुलामरेजा सुल्तानी को निशाना बनाया था, जिसमें दोनों अधिकारियों की मौत हो गई।
