असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में ट्रेनिंग के दौरान रडार से गायब हुआ भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश हो गया है।
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर इसकी पुष्टि की। वायु सेना ने X पोस्ट में लिखा- Su-30MKI विमान जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर क्रैश हुआ।
तलाशी अभियान जारी है। पायलटों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। फाइटर जेट नियमित उड़ान या मिशन पर था, तभी अचानक उसका ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया था।
रडार से संपर्क समाप्त होने के बाद वायु सेना ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए घटना की जांच के लिए IAF टीम को असम रवाना किया।
