मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर पड़ा है। सुरक्षा हालात को देखते हुए Air India ने दुबई, दोहा, रियाद, जेद्दा, दम्माम, मस्कट, अबू धाबी और तेल अवीव समेत पूरे खाड़ी क्षेत्र की अपनी उड़ानें तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी हैं।
‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ के बाद बढ़ा तनाव
सूत्रों के अनुसार, इजरायल ने ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ शुरू किया है, जिसमें उसे अमेरिका का समर्थन मिल रहा है। जवाब में ईरान की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है। इस सैन्य गतिविधि के चलते कई देशों ने एहतियातन अपना एयरस्पेस आंशिक या पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 28 फरवरी को तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI139 को बीच रास्ते से ही वापस भारत लौटना पड़ा।
