राजधानी दिल्ली में कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से जुड़े घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। गैंगस्टर Lawrence Bishnoi के एक वकील पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के माध्यम से एक नए उभरते गैंग ने लेने का दावा किया है।
सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर नामक व्यक्तियों ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में दावा किया गया है कि वकील दीपक खत्री पर यह हमला कथित तौर पर मुखबिरी और फिरौती से जुड़े मामलों के कारण करवाया गया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा गया
पोस्ट में लिखा
जय श्री राम
राम राम सभी भाइयों को
मैं [Rahul Fatehpur] [Naveen Boxer Goripur] [Sunny Yama] आज जो ये दीपक खत्री (वकील) पर हमला हुआ है उसकी जिम्मेदारी हम लेते है ये लॉरेंस के लिए मुखबिरी और दलाली करता है और ये जो तू फिरौती की सेटिंग करवाता है और मुलाकात पर जाके तू इन्फॉर्मेशन लाता है वो बंद करदे नहीं तो तेरी हरकतों की सजा तेरे पूरे परिवार को भुगतनी पड़ेगी आज तो भगवान का शुक्र कर आज तू बच गया अभी भी समय है सुधर जा और हमारे जितने भी दुश्मन है जो लॉरेंस को बदमाश मानते है वो समय रहते सुधर जाना नहीं तो अंजाम बुरा होगा।
पुलिस ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि
इस पूरे मामले में Delhi Police ने अभी तक किसी भी गैंग द्वारा जिम्मेदारी लेने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हमले में घायल वकील की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पर किया गया दावा वास्तविक है या भ्रामक। पोस्ट से जुड़े आईपी एड्रेस, अकाउंट्स और डिजिटल ट्रेल की फोरेंसिक जांच की जा रही है। साथ ही हमले में इस्तेमाल हथियार और संभावित साजिश के पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
