अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में भाषण के दौरान वेनेजुएला का जिक्र किया। उन्होंने वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त और साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला से 80 मिलियन बैरल तेल लिया है, जो बढ़ते हुए रिश्ते का संकेत है।
दूसरी ओर विपक्षी डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रम्प का विरोध किया। कुछ सांसद अलग तरीके के कपड़े और पिन पहन कर आए। इसके जरिए एपस्टीन फाइल जारी करने और सर्वाइवर के साथ खड़े रहने की बात कही गई थी। इस दौरान एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ीं कई पीड़ित भी संसद में मौजूद हैं।
दरअसल, ट्रम्प अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण दे रहे हैं। उन्होंने भाषण की शुरुआत करते हुआ कहा- हमारा देश वापस आ गया है पहले से बेहतर, ज्यादा अमीर और ज्यादा मजबूत।
