भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस ने ‘किसान महाचौपाल’ बुलाई है।
इस कार्यक्रम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियों के लिए 50 हजार लोगों की क्षमता वाला डोम तैयार किया गया है। दोनों नेता भोपाल पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो रहे हैं।
इधर, ACP उमेश तिवारी और तराना उज्जैन से कांग्रेस MLA महेश परमार के बीच तीखी बहस हो गई। उज्जैन के जिला अध्यक्ष को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था, इसी बात पर बहस शुरू हुई। लिस्ट में उनका नाम बताने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
एसीपी ट्रैफिक अजय वाजपेयी ने बताया कि कार्यक्रम में आने वालों को प्लेटिनम प्लाजा और वीआईपी रोड डिपो की ओर से एंट्री दी जा रही है। वहीं जवाहर चौक, माता मंदिर और न्यू मार्केट की तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
