अमेरिका ने शनिवार को एक बार फिर से ईरान पर हमला करने की धमकी दी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सिंगापुर में एक समिट के दौरान भाषण में कहा कि ईरान से चल रही बातचीत अगर नाकाम रहती है तो अमेरिका दोबारा हमला कर सकता है।
यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और ईरान के वार्ताकार एक प्रस्तावित समझौते पर मतभेद दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। इस समझौते के तहत अप्रैल की शुरुआत में हुए अस्थायी युद्धविराम को 60 दिन और बढ़ाया जाना है और आगे स्थायी समझौते का रास्ता तैयार करना है।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा था कि वह व्हाइट हाउस में एक बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला करेंगे। हालांकि, 2 घंटे मीटिंग के बाद उन्होंने इसे टाल दिया था। वहीं, अब तक ईरान ने किसी समझौते के लिए कोई समयसीमा घोषित नहीं की है।
ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमें को अमेरिका पर भरोसा नहीं है। जब तक अमेरिका कदम नहीं उठाता, तब तक ईरान भी कोई कदम नहीं उठाएगा। फिलहाल हमें इसकी जल्दबाजी नहीं।
