यूपी में भाजपा ने गुरुवार शाम जिलाध्यक्षों की चौथी सूची जारी कर 5 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने देवरिया के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को हटाकर काली प्रसाद को जिलाध्यक्ष बनाया है। काली प्रसाद अस्पताल में एडमिट थे, तभी उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिली।
अंबेडकर नगर में त्रयंबक तिवारी को हटाकर दिलीप देव पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वाराणसी में राम सकल पटेल और गोरखपुर महानगर में रमेश प्रसाद गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया है।
वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी और गोरखपुर में सीएम योगी की पसंद से जिलाध्यक्ष तय किया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों में एक ठाकुर, दो कुर्मी, एक वैश्य और एक अनुसूचित जाति से हैं।

