देश के उत्तर-पश्चिम में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर में दिल्ली-हिमाचल, यूपी, दक्षिण-पश्चिम में ओडिशा और तेलंगाना भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। पश्चिम में गुजरात, महाराष्ट्र और सेंट्रल इंडिया में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के एमपी से लगा हिस्सा और छत्तीसगढ़ में गर्मी का सबसे खतरनाक दौर चल रहा है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को यूपी के बांदा और विदर्भ का ब्रह्मपुरी में सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां लगातार 8वें दिन 47°C से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। छतरपुर का खजुराहो 47.2°C के साथ तीसरे नंबर पर और नौगांव 46.8°C के साथ चौथा सबसे गर्म शहर रहा।
बढ़ती गर्मी के कारण पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। सरकारी स्कूल और दफ्तर सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे। चंडीगढ़ के स्कूलों में समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है।
बात मानसून की करें तो यह पिछले तीन दिन से केरल के तट से 30-35 किमी दूर अटका है। केरल के तटीय इलाके, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश हो रही है। लेकिन, मानसून आने की सभी शर्तें पूरी नहीं हो पा रहीं।
नौतपा के पहले दिन जयपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में तेज गर्मी रही। कोटा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। जयपुर में सोमवार को बाड़मेर, जोधपुर से भी ज्यादा गर्मी रही। 19 जिलों में आज हीटवेव का ऑरेंज और यलो अलर्ट है। 16 जिलों में धूलभरी हवा चलने और ओले-बारिश का यलो अलर्ट है।
45 जिले हीटवेव की चपेट में रहेंगे। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में रेड अलर्ट है। दो शहर-खजुराहो (47.2°C) और नौगांव (46.8°C) अभी भी सबसे गर्म बने हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो 28 मई को प्री-मानसून वाली बारिश होने से राहत मिल सकती है। इस दिन उत्तरी और दक्षणी 14 जिलों में पानी गिरने का अलर्ट है।
नौतपा के पहले दिन मौसम में बड़ा बदलाव आया। दिनभर हीटवेव चली, वहीं लखनऊ में देर रात करीब 90kmph की रफ्तार से आंधी चली। बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.6°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज तीन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।
सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान सिरसा में 46.2°C रिकॉर्ड किया गया। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम समेत 17 जिलों में आज लू का रेड अलर्ट है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 29 मई से मौसम में बदलाव शुरू होगा।
प्रदेश में दो तरह का मौसम है। दक्षिण बिहार के कई इलाके में गर्मी का दौर है। इस सीजन पहली बार तापमान 46°C रिकॉर्ड किया गया है। दूसरी ओर उत्तर और पूर्वी बिहार में आंधी-बारिश की संभावना है। भागलपुर में सोमवार देर शाम आई आंधी से मायागंज हॉस्पिटल को नुकसान हुआ है। सर्जरी वार्ड में खिड़कियां-दरवाजे टूट गए।
प्रदेश के 20 जिलों में अगले 3 दिन तक हीटवेव का अलर्ट है। 26 से 28 मई तक राज्य के मध्य और दक्षिण के कुछ इलाके लू से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इसी बीच आंधी-बारिश की भी संभावना है। राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46.5°C दर्ज किया गया। रायपुर में भी पारा 45.7°C पहुंच गया है।


